दुर्ग

संगीतमय आयोजन कभी अलविदा ना कहना 22 को
20-Oct-2021 4:58 PM
संगीतमय आयोजन कभी अलविदा ना कहना 22 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले आगामी शुक्रवार 22 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे से पुराना बस स्टैंड में अमर गायक किशोर कुमार की स्मृति में संगीतमय आयोजन कभी अलविदा ना कहना का आयोजन रखा गया है। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी, दिनेश जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल तथा विशेष अतिथि के रूप में विवेक मिश्रा, प्रह्लाद रुंगटा, हामिद खोखर, मनदीप सिंग भाटिया उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के किशोर दा के नाम से मशहूर  वरिष्ठ गायक महेंद्र गर्ग, छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त गायिका पुर्वा श्रीवास्तव,  दुर्ग भिलाई के मशहूर गायक मोहन चौहान, यूनुस चौहान, तुलसी सोनी, त्रिलोक सोनी, रमेश सिंह सेंगर, हरीश सोनी, शुभम दीक्षित, प्रणव सोनी, निमित्त मटियारा, फरिश्ता पीटर अपनी गायकी का जलवा दिखाएंगे।

 छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन, तुलसी सोनी ने शहर के समस्त संगीत प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट