दुर्ग

मैत्रीबाग में दिव्यांग सफेद बाघ की कैंसर से मौत
19-Oct-2021 8:38 PM
मैत्रीबाग में दिव्यांग सफेद बाघ की कैंसर से मौत

8 माह से अंजोरा में चल रहा था इलाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 अक्टूबर।
मैत्रीबाग के दो जुड़वा दिव्यांग सफेद बाघ में से एक की मौत हो गई। महज 6 साल की उम्र में ही इस बाघ की मौत हुई है। वन अधिकारियों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया।

मैत्रीबाग के दोनों जुड़वा दिव्यांग सफेद बाघ राम व श्याम सतपुड़ा एवं गंगा की संतान थे।

संयंत्र प्रबंधन ने बताया कि श्याम के पैर में कैंसर हुआ था, इसका इलाज अंजोरा वेटनरी अस्पताल में पिछले 8 माह से चल रहा था। कैंसर बीमारी के कीटाणु पूरे शरीर में फैल गए थे और इसका संक्रमण बाघ के छाती तक पहुंच गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

संयंत्र प्रबंधन ने बताया कि बाघ की मौत 11 अक्टूबर को हुई थी, 12 अक्टूबर को वन विभाग की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम एवं उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।


अन्य पोस्ट