दुर्ग
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की पुलगांव में बूथ कमेटी की बैठक
19-Oct-2021 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 अक्टूबर। मेरा बूथ मजबूत अभियान के तहत मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले वार्ड 55 पुलगांव वार्ड की बूथ कमेटी की बैठक अध्यक्ष अलताफ अहमद की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में पुलगांव वार्ड के अंतर्गत आने वाले 3 बूथ में बूथ कमेटी का गठन करना व वार्ड में 10 सियान, 10 जवान, 10 महिलाओं की एक वार्ड समिति का गठन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
बूथ कमेटी की बैठक में वार्ड प्रभारी समयलाल साहू, पाशी अली, पार्षद हेमेश्वरी निषाद, पूर्व पार्षद खोरबाहरा राम निषाद, अश्वनी निषाद, कपिल निषाद, लल्लू साहू, मनोहर लाल साहू, रमेश सिंह राजपूत, धनंजय निषाद, प्रमोद कुमार, टोमन निषाद, अजय कुमार साहू, रोहित साहू, हर्ष साहू, खिलेश्वर साहू, शेखर निषाद, गणेश निषाद उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


