दुर्ग

रामप्यारा पारकर स्मृति वाचनालय की कार्यकारिणी गठित
16-Oct-2021 5:55 PM
रामप्यारा पारकर स्मृति वाचनालय की कार्यकारिणी गठित

दीनदयाल अध्यक्ष-बद्री प्रसाद उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अक्टूबर।
कल ग्राम बेलौदी जिला दुर्ग में रामप्यारा पारकर स्मृति वाचनालय व शोध संस्थान की स्थापना के लिए आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की गतिविधियों के सुचारू संचालन पर चर्चा की गई। इसके लिए कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद पारकर, सचिव प्रदीप पारकर, सह सचिव आशा ध्रुव, कोषाध्यक्ष मनीषा निषाद,  कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र पारकर व बाबूलाल साहू चुने गए। विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. डीपी देशमुख व मुकुंद पारकर चुने गए।
ज्ञात हो कि राम प्यारा पारकर बेलौदी के निवासी थे। वे साहित्यकार व समाजसेवी के रूप में समर्पित रहे, उन्हीं की स्मृति को बनाए रखने के लिए इस संस्थान का निर्माण किया गया।
इस दौरान डॉ. मिथलेश पारकर, शिवेंद्र पारकर, लाल कृष्ण (मोनू) के अलावा ग्राम के विशिष्टजन उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट