दुर्ग

निगम ने बस चालकों पर लगाया जुर्माना
14-Oct-2021 5:27 PM
निगम ने बस चालकों पर लगाया जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अक्टूबर।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव ने नलघर शॉपिंग का प्लेक्स के पास अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ  बुधवार को अभियान चलाया। निगम टीम ने 2 बसों के चालकों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। निगम की टीम दल बल के साथ नलघर शॉपिंग का प्लेक्स  पहुंची। जुर्माना वसूलने के बाद अवैध पार्किंग करने वालों को हिदायत के साथ स त चेतावनी दी है कि नल घर के आसपास पार्किंग न करें वरना दुर्ग नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट