दुर्ग
दुर्ग, 14 अक्टूबर। हेल्पेज इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया. बेहतर कल का निर्माण विषय पर वरिष्ठजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्वास्थ्य, आय व स मान जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए, जिससे समाज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए और कार्य किए जा सके और उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। विशेष अतिथि डॉ. मीरा बघेल सीएमएचओ रायपुर द्वारा कोरोना व उसके बचाव पर प्रकाश डाला।
पद्मश्री छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा, यूनिसेफ स्टेट चीफ जोब जकारिया, हेल्पेज इंडिया के स्टेट हेड शुभांकर बिस्वास ने संबंधित विषयों पर चर्चा की। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से यमला साहू ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों के वरिष्ठ नागरिक सहित अन्य उपस्थित थे।


