दुर्ग
उतई, 14 अक्टूबर। मनवा कुर्मी समाज के युवाध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार दोहरी नीति अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि जारी नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की यह दोहरी नीति छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को कर्ज तले डुबोती जा रही है। विगत 1 साल से दूसरी किस्त जारी नहीं हुआ है। कई हितग्राहियों को 2 साल से चौथा किस्त नहीं मिल पाया है। आडिल ने कहा कि अधिकांश हितग्राही कर्ज लेकर मकान पूर्ण करा चुके है, तो कई हितग्राहियों का मकान अधूरा है। लोग काफी परेशान है। कर्ज का ब्याज बढऩे से पक्का मकान में रहने का सुख हितग्राही नहीं भोग पाएंगे
आडिल ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द इन आवास के हितग्राहियों का किस्त जारी करे जिससे गरीब के अधूरे आवास पूर्ण हो। किस्त जारी नहीं होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ सडक़ पर उतरने मजबूर होंगे।
ज्ञात हो कि गरीबों को पक्का छत का वादा पूरा करने केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण हितग्राहियों को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दिया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत अंशदान है।


