दुर्ग
सभी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल में कराये अपना पंजीयन
12-Oct-2021 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 अक्टूबर। जिले में श्रमिकों का पंजीयन सतत् रूप से कराया जा रहा है। जिसमे पंजीयन हेतु श्रमिकों की आयु 18 से 59 वर्ष निर्धारित की गई है। ई-श्रम पोर्टल द्वारा पंजीयन कराने के लिए सर्वोच्चय न्यायालय ने 31 दिसंबर की समयसीमा निर्धारित की है। जिसमें ई-श्रमिक पंजीयन से जुड़े हुए समस्त सीएससी को जिले में पंजीयन का लक्ष्य समयावधि में प्राप्त करने के लिए सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
ई-श्रम पोर्टल में श्रमिक पंजीयन करा कर योजना का लाभ उठाये। वर्तमान में जिले में सीएससी और सेल्फ पंजीयन के द्वारा 25115 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


