दुर्ग

प्रदेश सरकार के खिलाफ सांसद विजय बघेल ने खोला मोर्चा
11-Oct-2021 4:33 PM
प्रदेश सरकार के खिलाफ सांसद विजय बघेल ने खोला मोर्चा

जन जागरण पदयात्रा को मिल रहा है जनसमर्थन
 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 अक्टूबर।
सांसद विजय बघेल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया है। यह जन जागरण पदयात्रा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 8 अक्टूबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी से शुरु हुआ है। पाटन विधानसभा में चल रहे जन जागरण पद यात्रा का समापन 12 अक्टूबर को कुरूदडीह में होगा।

दुर्ग लोकसभा सांसद श्री बघेल ने ग्राम दरबार मोखली में आदिशक्ति माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त कर जन जागरण पदयात्रा के तीसरे दिन का शुभारंभ किया। विजय बघेल ने सेमरी, कसही, पंदर, देमार, बठेना, चंगोरी, सावनी, रुही और झिट की यात्रा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार के कुशासन एवं कुनीतियों से अवगत कराया। दुर्ग सांसद के जन जागरण पद यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

सावनी पहुंचते ही उत्तर पाटन के मडंल अध्यक्ष् लोकमनी चन्द्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल का स्वागत किया। इसके बाद रूही होते हुए झिट पहुंची। झिट में रात्रि विश्राम किया गया। झिट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुवे श्री बघेल ने राज्य सरकार पर जमकर आरोप लगाए।
 


अन्य पोस्ट