दुर्ग

हेमचंद यादव विवि, द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा 27 को
10-Oct-2021 6:25 PM
हेमचंद यादव विवि, द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा 27 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 अक्टूबर। हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग  द्वारा पी-एच.डी. कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को प्रात: 11 से 1 बजे तक किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिश्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा पी-एच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षा हेतु 24 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी, परन्तु 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नेट की परीक्षा आयोजित होने के कारण अनेक शोधार्थियों ने विष्वविद्यालय की कुलपति से मिलकर परीक्षा तिथि में परिवर्तन किये जाने का आग्रह किया था। शोधार्थियों के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने आज कुलपति कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पीएचडी कोर्स वर्क लिखित परीक्षा तिथि को संशोधित करते हुए 24 अक्टूबर के स्थान पर 27 अक्टूबर को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया।

विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि पी-एचडी कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा ऑफलाईन पद्धति से सेंट थॉमस कॉलेज, रूआबांधा भिलाई परीक्षा केन्द्र पर 27 अक्टूबर को प्रात: 11:00 से 1:00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा के दौरान मॉनिटरिंग हेतु विष्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा तथा कुलसचिव, डॉ. सीएल देवांगन भी पूरे समय उपस्थित रहेंगे। डॉ. पटेल के अनुसार लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र वस्तुनिश्ठ प्रकार का 100 अंकों का होगा। जिसे हल करने हेतु विद्यार्थी को दो घंटें की अवधि प्रदान की जायेगी। दृष्टिबाधित शोधार्थियों को विष्वविद्यालय के नियमानुसार लेखक की सुविधा की पात्रता होगी। परन्तु इसके लिए उन्हें लेखक के पूर्ण विवरण तथा मार्कशीट की प्रति के साथ विष्वविद्यालय के पी-एच.डी. सेल में संपर्क करना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय में वर्तमान में शोधार्थियों की मौखिक प्रस्तुतिकरण परीक्षा चल रही है। कुल 19 विषयों में से आज तक 15 विषयों की परीक्षा आयोजित हो चुकी हैं। इसी श्रृंखला में वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विशय के शोधार्थियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। बाह्य विशय विषेशज्ञ के रूप में शासकीय दूधाधारी बजरंग कन्या महाविद्यालय, रायपुर के प्राध्यापक, डॉ. प्रीति शर्मा तथा महंत कॉलेज, रायपुर के प्राचार्य, डॉ. देवाषीश मुखर्जी उपस्थित थें।


अन्य पोस्ट