दुर्ग
सभी नागरिकगण अपने परिवार की जानकारी उपलब्ध कराएं-आयुक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। नगर पालिक निगम, आयुक्त हरेश मंडावी दिशा निर्देश पर शहर क्षेत्र सीमा अंतर्गत में राज्य की जनगणना में पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर जानकारी एकत्रित करने का कार्य वार्डो में पदस्थ नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण का कार्य 12 अक्टूबर तक निर्धारित रहेगा।
निगमायुक्त हरेश मंडावी ने समस्त नागरिकगण से अपील कर कहा है कि अपने परिवार की जानकारी नियुक्ति सर्वेक्षणकर्ता को उपलब्ध कराए। जिस किसी के घर मे सर्वेक्षण हेतु कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे, तो नगर पालिक निगम कार्यालय राजस्व विभाग कमरा नम्बर 2 में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। वहां मुखिया का राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर लाकर जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।