दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अक्टूबर। जनजागरण पदयात्रा में दूसरे दिवस प्रारंभ में माँ काली मंदिर स्वयंभू लिंग कौही में मत्था टेक पूजा-अर्चना कर माता रानी से आशीर्वाद लेकर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल व भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण कीउपस्थिति में प्रारंभ हुआ।
जनजागरण पदयात्रा कौही से होते हुए पाटन विधानसभा के ग्राम केसरा पहुंचा। केसरा में कार्यकर्ताओं द्वारा विजय बघेल जिन्दाबाद के गगनचुंबी जयघोष के साथ आत्मीयता भरा स्वागत किया गया।
केसरा के बाद जैसे ही सांसद सभा को संबोधित करने ग्राम जरवाय पहुंचे तो बड़े ही आतुर मन से जरवाय वासियों ने सांसद को अपने बीच पाकर वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे भेदभाव से अवगत कराया और यह संकल्प लिया कि जिस सरकार को विश्वास के साथ हम लोगों ने जिम्मेदारी सौंपी थी।
उसका क्रियान्वयन जनता के प्रति सही नहीं उनके क्रियाकलापों से हर वर्ग परेशान हैं। हम अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सांसद विजय बघेल का पदयात्रा खबर लिखने तक ग्राम भनसूली पहुंचा था। तेलीगुण्डरा, खर्रा, बरबसपुर होते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों के कार्यकर्तागण शामिल हैं।


