दुर्ग

युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री और वन मंत्री का पुतला
09-Oct-2021 7:01 PM
युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री और वन मंत्री का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 अक्टूबर। युवा मोर्चा ने सीएम और वन मंत्री का जगह-जगह पुतला फूंका। युवा मोर्चा ने प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार नाकाम है। कांग्रेस राज में पूरे  प्रदेश में अराजकता फैला हुआ है। सरकार कवर्धा मामले में एक तरफा कार्रवाईकर रही है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि प्रदेश भर में कवर्धा घटना को लेकर युवा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है ।

प्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर युवा मोर्चा दुर्ग जिला ने कवर्धा घटना को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से लेकर देर रात तक दुर्ग जिले में जगह-जगह पर  गंजपारा मंडल, चंडी शीतला मंडल,पटरी पार मंडल, बोरसी मंडल, उतई मंडल, जेवरा मंडल, धमधा मंडल, अहिवारा मंडल, बोरी मंडल, अंजोरा मंडल, दक्षिण पाटन मंडल, उत्तरपाटन मंडल और मध्यपाटन मंडल में सभी मंडल के अध्यक्षों और  महामंत्रियों ने अपने पूरी टीम के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थीं।


अन्य पोस्ट