दुर्ग

आईपीएल सट्टा, एक पकड़ाया, मुख्य आरोपी फरार
09-Oct-2021 4:48 PM
आईपीएल सट्टा, एक पकड़ाया, मुख्य आरोपी फरार

28 हजार-मोबाइल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 9 अक्टूबर।
आईपीएल मुंबई इंडियंस एवं सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में रूपये पैसे का दांव लगाते सपड़ाया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 28,600 रू. एवं एक मोबाईल एवं आईपीएल मैच में लगे रूपये का हिसाब किताब कुल कीमती 33,600 रूपये जब्त किया गया है। मास्टर आईडी से आईडी उपलब्ध कराने वाला आरोपी की पता तलाश जारी है।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज देवांगन मुंबई इंडियंस एवं सनराइजर्स हैदराबाद के मैच पर रूपये पैसे का दांव लगाकर गिल काम्पलेक्स के पास सिंधी कॉलोनी में जुआ खिला रहां है।  घटनास्थल गिल काम्पलेक्स के पास सिंधी कालोनी दुर्ग में छापा मारा गया। घटना स्थल में एक व्यक्ति आईपीएल सट्टा-पट्टी में लिप्त था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

नाम पता पूछने पर मनोज देवांगन (24 वर्ष) करहीडीह कुटेला भाठा थाना पुलगांव जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से नगदी रकम 28,600 रू., एक मोबाईल कीमती 5000, एक डाट पेन एवं एक कोरा कागज में आईपीएल मैच में लगे रूपये पैसे का हिसाब-किताब कुल कीमती 33,600 रूपये जब्त किया गया।  

आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। आरोपी मनोज देवांगन को मास्टर आईडी से जुआ खिलाने वाला तथा आईडी उपलब्ध कराने वाला शंकर नगर के मुख्य आरोपी फरार है।  
सटोरियों को पकडऩे में थाना मोहन नगर के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक प्रशांत पाटनकर, मनीष अग्निहोत्री एवं नवीन यादव की विशेष भूमिका रही।
 


अन्य पोस्ट