दुर्ग

निर्माणाधीन नाली की दीवार गिरी
06-Oct-2021 8:11 PM
 निर्माणाधीन नाली की दीवार गिरी

दुर्ग, 6 अक्टूबर। पुलगांव बाइपास के एक ओर महाराजा चौक से 900 मीटर लंबाई के बनाए जा रहे नाली कीा दीवार भरभराकर गिर गई।  जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण में विद्युत पोल आड़े आ रहा था। इस वजह से निर्माण एजेंसी ने नाली को तुड़वाया। हकीकत ये भी है कि नाली निर्माण में दलदल एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से नाली की गहराई में पकड़ मजबूत नहीं हो पा रहा है। दीवाल का गिरना भी दलदल से जोडक़र देखा जा रहा है। महाराजा चौक से पोटिया चौक की ओर 900 मीटर लंबाई का नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस पर करीब 55 लाख रुपए खर्च होंगे. नाली की चौड़ाई 4 फीट है। विद्युत पोल के चलते नाली कुछ जगहों पर टेढ़ी-मेढ़ी स्थिति में है। डीपीएस स्कूल के पास निर्माणाधीन नाली का 30 फीट दीवाल दलदल की वजह से गिर गया। उसके बाद निर्माण एजेंसी द्वारा नाली को टर्न कर नए सिरे से दीवाल खड़ी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण में कलकत्ता से लेबर बुलाए गए हैं।


अन्य पोस्ट