दुर्ग

अग्रसेन जयंती पर विविध आयोजन
06-Oct-2021 8:00 PM
अग्रसेन जयंती पर विविध आयोजन

दुर्ग, 6 अक्टूबर। अग्रवाल समाज दुर्ग में मनाई जा रही है अग्रसेन जयंती के चौथे दिन भी एक से एक बढक़र एक गुणवत्ता से भरपूर प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम के विशेष जजेस श्रीमती जूही व्यास एवं रितु राठी खूबसूरत डेकोरेशन रंगोली बुके पर मोहित होते हुए समाज की सभी महिलाओं की क्रिएटिविटी की प्रशंसा की। 9 से 12 वर्ष की बालिकाओं के लिए प्रांतीय धरोहर 12 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए क्रिएटिव रंगोली, 15 से 35 वर्ष की महिलाओं के लिए अमेजिंग पार्टी वॉल डेकोरेशन, 35 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए बुके बनाओ, 50 से ऊपर की महिलाओं के लिए बहू नादान सास परेशान जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई।

 जिनके प्रभारी श्रद्धा अतीश अग्रवाल, संगीता गणेश अग्रवाल, सारिका मनोज अग्रवाल, शारदा मुरारी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, संगीता राजेंन अग्रवाल, दीप्ति बंसल, अंजू सिंगल, श्वेता सुमित अग्रवाल, नीलम बजरंग अग्रवाल  क्रमश: थी. खुली प्रतिस्पर्धा में अंगदान रक्तदान जैसे परोपकारी विषय पर कराई गई जिससे समाज में जागरूकता आए और वह इस क्षेत्र में भी अपना योगदान दें। इस प्रतियोगिता की प्रभारी अनीता सतपाल बंसल एवं नीलू अग्रवाल थी. सभी कार्यक्रमों में महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता राजगढिय़ा एवं संरक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। युवा मित्र मंडल द्वारा 2 से 3 वर्ष के लिए बास्केट बास्केट, 3 से 4 वर्ष के लिए बास्केट में बोल, 9 से 12 वर्ष के लिए वेजिटेबल पेंटिंग, 12 से 15 वर्ष के लिए मारवाड़ी जोक्स, 15 से 18 वर्ष के लिए आईडेंटिफाई द पसर्नालिटी जैसे कार्यक्रम कराए गए. जिसके प्रभारी दीपक बंसल, अजय अग्रवाल, रुपेश बंसल, अनूप अग्रवाल, श्रीचंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रजत जिंदल, अमुल बंसल थे. ऑनलाइन प्रतियोगिता टिक टॉक वीडियो बनाओ भी कराई गई जिसमें सभी ने अपनी डिजिटल प्रतिभा का उपयोग कर एक से बढक़र एक वीडियोस बनाकर भाग लिया. समाज के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा ने बताया कि हमारा समाज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे कार्यक्रम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन पूरा समाज एकजुट होकर हिस्सा लेता है और प्रतियोगिताओं को भी त्योहारों के रूप में मनाता है। सभी कार्यक्रमों में समाज के संरक्षक विजय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सत्यप्रकाश बंसल, राधेश्याम कीर्तुका, बृजमोहन गोयल, महासचिव ललित सेक्सरिया कोषाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट