दुर्ग

पुलिस की बस को मेटाडोर चालक ने मारी ठोकर, 2 घायल
06-Oct-2021 5:24 PM
पुलिस की बस को मेटाडोर चालक ने  मारी ठोकर, 2 घायल

दुर्ग, 6 अक्टूबर। धमधा थाना में पुलिस बल को छोडक़र वापस लौट रही बस को  समोदा नाला के पास ईट से भरी मेटाडोर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। इससे बस के चालक तथा दो आरक्षक को चोटें आई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने मेटाडोर के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मंगलवार को बस क्रमांक सीजी 03-3446 धमधा थाना में पुलिस बल को छोडक़र वापस लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 जे 7138 के चालक कमलेश धनकर निवासी ग्राम अंडा ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पुलिस बस को ठोकर मार दिया. जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई।

बस चला रहे चालक संजू कश्यप तथा आरक्षक प्रमोद निर्मलकर तथा किशोर भगत को चोटे आई। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज के लिए भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट