दुर्ग

सेलूद में खेल स्पर्धा 11 को
05-Oct-2021 5:53 PM
सेलूद में खेल स्पर्धा 11 को

दुर्ग, 5 अक्टूबर। शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों की खेल स्पर्धा 11 अक्टूबर को सेलूद में होगी। इसमें 16 स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे. खेल स्पर्धा में फुटबाल, व्हालीवाल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी तथा दौड़ प्रतियोगिता होगी। इन स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ी संभाग स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।

खेल स्पर्धा के आयोजन के लिए सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने सभी 16 स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने स्पर्धा आयोजित करने संबंधी दिशा निर्देश दिए।  पहली बार सरकारी अंग्रेजी माध्यम के बच्चे खेल स्पर्धा में अपनी जौहर दिखाएंगे। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर 6, दीपक नगर, बालाजी नगर, जनता भिलाई 3, जंजगिरी, कुम्हारी, बोरी, नगपुरा, पाटन सहित अन्य स्कूलों के बच्चे इसमें भाग लेंगे. सेलूद स्कूल में बैडमिंटन को छोडक़र अन्य सभी स्पर्धाएं होगी। वैशाली नगर स्कूल में 12 अक्टूबर को बैडमिंटन स्पर्धा रखी गई है। स्पर्धाओं के लिए नोडल सेलूद स्कूल के प्राचार्य एम.बी. बंजारे को बनाया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील प्रभारी होंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी अमित घोष को दी गई है।


अन्य पोस्ट