दुर्ग
मोबाइल चोरी का आरोपी पकड़ाया
03-Oct-2021 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अक्टूबर। रिपोर्ट दर्ज कराते ही कुछ घंटे के भीतर मोबाइल चोर को पकडऩे में खुर्सीपार पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी राहुल साहू 22 वर्ष निवासी सतनामी पारा छावनी को पकड़ कर उसके खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण नगर खुर्सीपार निवासी प्रार्थी रिंटू पासवान 1 अक्टूबर की रात को अपने मोबाइल को कूलर के ऊपर चार्जिंग पर लगा कर सोया हुआ था। आरोपी ने मौका पाकर मोबाइल की चोरी कर लिया था। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, बी. प्रकाश, तेज प्रकाश साहू की विशेष भूमिका रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


