दुर्ग

ढाबा से एमपी की शराब जब्त
03-Oct-2021 6:44 PM
ढाबा से एमपी की शराब जब्त

दुर्ग, 3 अक्टूबर। आबकारी विभाग की टीम द्वारा जेवरा सिरसा स्थित नेपाली ढाबा में छापा मारकर विदेशी मदिरा केवल मध्यप्रदेश में बिकने वाली शराब  जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) (क), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार कुलश्रेष्ठ (56 वर्ष) कादम्बरी नगर निवासी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में एसआई नीलम स्वर्णकार, रामकुमार वर्मा, कांस्टेबल दयालाल साहू, सरजू राम राजवाड़े, रोशन बंजारे की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट