दुर्ग

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी, मामला दर्ज
03-Oct-2021 6:43 PM
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी, मामला दर्ज

दुर्ग, 3 अक्टूबर। एटीएम में पैसा निकालने गया व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो गया। अज्ञात आरोपी ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर प्रार्थी के खाते से 12000  रुपया निकाल लिया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया  है। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि रामनगर भिलाई निवासी रामप्रवेश राय एफसीआई गोडाउन में काम करता है। 30 सितंबर को वह पैसा निकालने एटीएम गया था। इस दौरान जब एटीएम से रकम नहीं निकल पाई तो उसने पीछे खड़े एक युवक की मदद ली। प्रार्थी ने अपना एटीएम कार्ड उस अज्ञात आरोपी को दिया। मौका पाकर आरोपी ने उसे दूसरा कार्ड वापस कर दिया एवं प्रार्थी का दिया हुआ कार्ड अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी ने प्रार्थी के खाते से 12000 रुपए की रकम निकाल ली थी। जब मोबाइल पर मैसेज आया तब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट