दुर्ग

रिटायर्ड डीएसपी प्रवीर चन्द्र तिवारी का निधन
03-Oct-2021 6:10 PM
रिटायर्ड डीएसपी प्रवीर चन्द्र तिवारी का निधन

भिलाई नगर, 3 अक्टूबर। तीन महीने पहले सेवानिवृत्त डीएसपी प्रवीर चन्द्र तिवारी का आज 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

सुबह ही महकमे से खबर आई कि सेवानिवृत्त डीएसपी क्राईम प्रवीर चंद तिवारी नहीं रहे। तिवारी बीते गुरुवार को ही रायपुर में नेताजी सुभाष चंद बोस पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय चंदखुरी में पदोन्नत डीएसपी को प्रशिक्षण देने गए थे। वहां से लौटते समय शाम को तबियत बिगडऩे पर उन्हें हाइटेक अस्पताल स्मृति नगर में भर्ती कराया गया। कल सुबह ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल ले गए। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।

वे रायपुर जिले के सेमरा गाँव के निवासी थे। दुर्ग जिले में पदस्थ रहने के दौरान ही उन्होंने स्मृति नगर में स्वयं का आवास बना लिया था। उनके दो बेटे आकाश और विनायक तिवारी वकील हैं। 30 जून को वे उप पुलिस अधीक्षक क्राइम दुर्ग के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।


अन्य पोस्ट