दुर्ग

मांगों को ले भाजपाईयों ने उतई नपं घेरा
02-Oct-2021 5:11 PM
मांगों को ले भाजपाईयों ने उतई नपं घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 अक्टूबर।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उतई में रोहित साहू सांसद प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत उतई का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। 
नगर पंचायत उतई में तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जिसमें प्लेसमेंट कर्मचारियों को उचित मानदेय व सम्मानजनक व्यवहार, नगरवासियों को भवन अनुज्ञा के किए एन ओ सी प्रधान करने, नगर को स्वक्छ बनाने के लिए रोजना व्यवसायिक प्रतिष्ठान, घर एवं गली मोहल्लों से डोर 2 डोर कचरा कलेक्शन करने एवं उचित निपटान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने नगर पंचायत उतई के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए।

नगर पंचायत उतई के अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया कर नायब तहसीदार सत्येन्द्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। 
इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजपा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष डॉ.अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यादव, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, भाजपा उतई नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, भाजयुमो उतई मंडल मंत्री देवेन्द्र भारती अन्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष चंदू देवांगन, रूपेश पारख, लखनलाल साहू, तुलुराम साहू, सुमन्त कुमार, चिंटू सिंहा, नरेन्द्र साहू, नवीन भारती, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम चन्द्राकर, भीषम देवांगन, ईश्वर साहू, कुमार साहू,चेतन सिंहा, नरेन्द्र साहू सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण एवं नगरवासी उपस्थित रहें।
 


अन्य पोस्ट