दुर्ग

नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत
02-Oct-2021 4:49 PM
नवप्रवेशी छात्रों  का स्वागत

दुर्ग, 2 अक्टूबर। सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में 1 अक्टूूबर को एल एल बी प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरूणा पल्टा कुलपति हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, मलय जैन, दिलीप इंगले, दुष्यंत शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, डॉ. डी. आर. भावनानी, डॉ. उमाकांती सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को भोजन का अधिकार संविधान के मूल अधिकार के अन्तर्गत आता है। इस पर बहुत ही लाभांवित जानकारी प्रदाय की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र शर्मा के निर्देशन में  किया गया। मंच संचालन  श्रुति बेपारी ने किया एवं महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में श्रुति बेपारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी आर भावनानी द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट