दुर्ग

मंगलसूत्र खींचकर कार सवार फरार
02-Oct-2021 4:36 PM
मंगलसूत्र खींचकर कार सवार फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अक्टूबर।
महिला के पास आकर सब्जी खरीदने के बहाने दो आरोपियों ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींचा और तेजी से कार में बैठकर भाग निकले। महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक वृंदा नगर बोरसी निवासी रुकमणी देवांगन प्रगति मैदान बोरसी में ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम करती है। 24 सितंबर की रात लगभग 8.30 बजे वह अपने ठेले में सब्जी बेच रही थी, तभी एक व्यक्ति कार में आकर उसके सब्जी ठेले के पास कार को खड़ी कर सब्जी खरीदा। उसके बाद आरोपी ने मौका पाकर महिला के गले से मंगलसूत्र जिसमें एक लॉकेट तथा सोने का 6 गेहूं दाना लगा हुआ था खींचा और तेजी से कार में बैठकर फरार हो गया। उस व्यक्ति के साथ एक और व्यक्ति था जो कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। लूट की घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी तेजी से कार लेकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि वे बोरसी स्थित प्रगति मैदान में रूआबांधा रोड की ओर से आए थे और तेजी से उसी रोड से वापस भाग निकले। पीडि़ता की मां की मृत्यु होने के कारण वह शिकायत दर्ज कराने 30 सितंबर को पहुंची थी। पुलिस उक्त महिला के सब्जी दुकान के सामने एक आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालने वाली है।
 


अन्य पोस्ट