दुर्ग

डिप्टी कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम में भोजन चखकर देखा
02-Oct-2021 7:56 AM
 डिप्टी कलेक्टर ने वृद्ध आश्रम में भोजन चखकर देखा

दुर्ग, 1 अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर खेम लाल वर्मा पुलगांव स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचे. यहां पर उन्होंने खाने की क्वालिटी चखकर देखी।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में श्री वर्मा को निर्देशित किया था कि वृद्धाश्रम में व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें. यहां पर कलेक्टर ने जिला अस्पताल में डाइटिशियन के माध्यम से डाइट चार्ट भी बनाने के निर्देश दिए थे। साथ ही श्री वर्मा ने यहां बुजुर्ग जनों से मुलाकात की. श्री वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर नियमित रूप से अब यहां पर चिकित्सक की टीम भेजी जाएगी, जिसके माध्यम से आरंभिक रूप से ही किसी तरह की जटिलता आने की स्थिति में उपचार आरंभ किया जा सकेगा। इसके साथ ही श्री वर्मा ने साफ.सफाई की स्थिति भी देखी। साफ.-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल पाई गई। यहां पर उन्होंने गार्डन में बेतरतीब उगाई घास को ठीक करने के निर्देश दिए तथा यहां पर छोटा सा लॉन बनाने के भी निर्देश दिए ताकि बुजुर्गों को यहां शाम बिताने में अच्छा महसूस हो सके। इस दौरान  उपसंचालक समाज कल्याण  डोनर सिंह ठाकुर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट