दुर्ग
महापौर ने किया आजादी के अमृत महोत्सव 75वीं वर्षगांठ पर महाअभियान का शुभारंभ
30-Sep-2021 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 सितंबर। नगर निगम की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, जयश्री जोशी, पार्षद नजहत परवीन, गुड्डू यादव के उपस्थिति में वार्ड 29 नगर चौपाटी स्थित एसएलआरएम सेंटर और वार्ड 60 रायपुर नाका बटालियन में स्वच्छता दीदियों को कचरा अलग करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया। शहर विभिन्न वार्डों में घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने हेतु अभियान चलाया गया और नागरिकों को समझाइश दी गई। शासन के आदेश और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत उन्हें गीला, सूखा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


