दुर्ग
नगर निर्मलकर महिला समाज का गठन
30-Sep-2021 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर। नगर धोबी समाज के अध्यक्ष दीनानाथ निर्मलकर के नेतृत्व में दुर्ग नगर निर्मलकर (धोबी) महिला समाज का गठन पिछले रविवार को हुआ, जिसमें कांती निर्मलकर अध्यक्ष, संतोषी रजक कार्यकारी अध्यक्ष, भारती सार्वा महासचिव, दामिनी निर्मलकर सचिव एवं ज्ञानेश्वरी निर्मलकर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसी दिन महिलाओं द्वारा प्रथम तीज मिलन धूमधाम से मनाया गया. छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, कुर्सी दौड़ एवं बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में सभी उपस्थित सामाजिक महिलाओं को श्रृंगार का समान एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन का पैकेट का वितरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


