दुर्ग
पादरी पर एफआईआर दर्ज करने की माँग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 सितंबर। हिन्दू संगठनों ने सेक्टर 1 की महिला ज्योति शर्मा पर पादरी की शिकायत पर अपराध दर्ज किये जाने के विरोध में कल प्रदर्शन किया गया। बेरोजगार चौक पर लगभग आधा घंटा तक नारेबाजी कर चक्का जाम भी हुआ। प्रदर्शनकारियों ने एएसपी को ज्ञापन देकर पादरी के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की माँग की है।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। सैकड़ों प्रदर्शनकारी बीएसएनएल चौक से बेरोजगार चौक तक पैदल मार्च करते हुए पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का आरोप भी लगाया।
उनका कहना था कि धर्म परिवर्तन और ईसाई धर्म का प्रचार करने के आरोप पर महिला द्वारा पास्टर और अन्य लोगों पर पिटाई करने का आरोप है। इस मामले में ज्योति शर्मा पर पुलिस द्वारा बेबुनियादी आधारहीन केस रजिस्टर किया गया है। विरोध स्वरूप हिंदू संगठनों ने बीएसएनएल चौक से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल मार्च कर थाने का घेराव किया। इस प्रदर्शन में बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा मंच, राम जन्म उत्सव समिति सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।


