दुर्ग

नाबालिग के अपहरण की शिकायत, मामला दर्ज
30-Sep-2021 4:50 PM
नाबालिग के अपहरण की शिकायत, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर।
एसटीएफ कॉलोनी बघेरा से 13 वर्षीय बालक के अपहरण की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। 
पुलिस के मुताबिक एसटीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास बघेरा निवासी  वंदना ठाकरे ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे उसका पुत्र शिखर ठाकरे (13) घर में बिना किसी को बताए कहीं चला गया है। उसका रंग सांवला है। नीले कलर का हाफ चड्डा एवं क्रीम कलर का टीशर्ट पहना है। शिकायत दर्ज करते ही पुलिस शिखर की तलाश में जुट गई है। 

वंदना ठाकरे ने बताया कि शिखर केलाबाड़ी की स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्यनरत है। सुबह लगभग 11 बजे वह नाश्ता करके घर से निकल गया था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके सभी दोस्तों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ कर सभी जगह तलाश की गई, परंतु शिखर का कहीं पता नहीं चला। वंदना ठाकरे ने बताया कि कुछ लोगों  से उन्हें जानकारी मिली है कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पीछे शिखर को बैठा कर ले जाते हुए देखा गया है।
 


अन्य पोस्ट