दुर्ग

नदी में डूबे युवक का मिला शव
29-Sep-2021 6:47 PM
 नदी में डूबे युवक का मिला शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितंबर।
26 सितंबर को शिवनाथ नदी  में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार की दोपहर को मिला। पुलगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी नरेश पटेल ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह लगभग 9.30 बजे ग्राम नगपुरा निवासी लगभग 17 वर्षीय निखिल निषाद पिता राजकुमार निषाद अपने मोहल्ले के ही साथी नवीन निषाद के साथ नहाने के लिए शिवनाथ नदी गया हुआ था। तेज बहाव की चपेट में आ जाने से वह अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया था। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में लगी हुई थी। सोमवार की सुबह निखिल का शव मिला है।
 


अन्य पोस्ट