दुर्ग
ट्रैवल हिस्ट्री वाले 3 डेंगू पॉजिटिव
29-Sep-2021 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 सितंबर। ट्रैवल हिस्ट्री वाले 3 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। शांति नगर
भिलाई के एक युवक पिछले दिनों रायपुर से दुर्ग आया था। सर्दी-बुखार होने पर जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इलाज के लिए उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह अहमदाबाद से जामुल लौटी एक महिला तथा दिल्ली से उतई बटालियन आया एक जवान डेंगू पॉजिटिव पाया गया।
दोनों का इलाज स्पर्श अस्पताल भिलाई में चल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक डेंगू के कुल 54 मामले सामने आए हैं। इनमें से 24 मामले ट्रैवल हिस्ट्री वाले हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


