दुर्ग

मिनिलैप विधि से परिवार नियोजन ऑपरेशन फिक्स-डे सेवाएं शुरू
28-Sep-2021 6:41 PM
  मिनिलैप विधि से परिवार नियोजन ऑपरेशन फिक्स-डे सेवाएं शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 सितंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन  की मंशा अनुरूप शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं में अपग्रेडेशन किया जा रहा है। कलेक्टर जिला दुर्ग के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ. जी एस ठाकुर, डीएचओ डॉ. मेश्राम एवं डॉ. बंजारे जिला नोडल परिवार कल्याण कार्यक्रम के मार्गदर्शन में बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. बी कठोतिया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी झीट एवं टीम द्वारा पूर्व तैयारियां की गई।

आज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में मिनिलैप पद्धति से 8 महिलाओं के ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए गए। जिला अस्पताल दुर्ग के सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. ए के सान्याल एवं झीट की मेडिकल  टीम का योगदान रहा। आगामी दिवसों में फिक्स डे के तहत प्रतिसप्ताह  प्रत्येक सोमवार को नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट