दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 सितंबर। ठेठवार यादव महासभा के प्रांतीय मुख्यालय राजिम में समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का गत दिनों चुनाव हुआ इसमें परमानंद यादव ठेठवार यादव युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वे अपने निकटतम प्रत्याशी तेजेश यादव को 50 मतों से हराकर अध्यक्ष चुने गए।
वही ठेठवार यादव युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव के पद पर नरोत्तम यदु तथा पुष्कर यादव निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए चुनाव कार्य पीठासीन अधिकारी जोहतराम यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान ठेठवार यादव महासभा के अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, समाज के वरिष्ठ प्रहलाद यादव, शंकर लाल यादव, ठाकुर राम यादव, सोम कांत यादव, वसनू लाल यादव, नंदकिशोर यादव, खेम सिंह यादव, नरेंद्र यदु, युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष यशवंत यादव, रोम शंकर यादव, बलराम यादव, मनोज यादव, तरुण यादव, गोविंदा यादव, आशीष यादव मनीष यादव, महेश ठेठवार, पीतांबर यादव, मनीष यादव, लव यदु, करण यादव, ओम प्रकाश यादव, मोहन यादव के अलावा दुर्ग, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव धमतरी सहित विभिन्न जिलों से समाज के युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे।




