दुर्ग

तीज महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं
28-Sep-2021 5:21 PM
तीज महोत्सव में अनेक प्रतियोगिताएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 सितंबर।
दुर्ग जिला सनातन दसनाम गोस्वामी समाज की महिलाओं ने रविवार को जिला कार्यालय गया बाई धर्मशाला गया नगर में तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया। 
कार्यक्रम का प्रारंभ ईश वंदना और पूजा अर्चना से हुई। तीज मिलन में कुर्सी दौड़, गरबा, गायन जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी हुए। पेंटिंग, मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव पुखराज बन गोस्वामी, लखन पुरी गोस्वामी, प्रांतीय सदस्य विष्णु गिरी, घनश्याम पुरी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष पप्पू जनार्दन पुरी, बद्री पुरी संगठन सचिव शामिल हुए। जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा गोस्वामी, कुंती, सुषमा, जया, चंद्रकला, चित्रलेखा, कल्पना भारती, शैलेन्द्री, डॉ.लता, डॉ.भावना, संगीता, अल्का, कृतिका, शैल गोस्वामी, पूर्णिमा, बिंदीया, भुवनेश्वरी, नीलम, सरस्वती, सावित्री, श्रद्धा, सुषमा, कविता, सुमन, अहिल्या, शकुन, नंदिनी, लदमीन व सरस्वती, धनराज पुरी जिला अध्यक्ष, मनोहर गिरी कोषाध्यक्ष, दुष्यंत गिरी गोस्वामी सचिव, उमेश गिरी, मनीष बन, ओमप्रकाश, इन्द्रजीत भारती, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सनी गिरी, मीडिया प्रभारी भारद्वाज गिरी गोस्वामी सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट