दुर्ग

गंगाजल उठाकर, झूठ बोलकर वादाखिलाफी कर रही सरकार को बेदखल करना है-विजय
28-Sep-2021 5:15 PM
गंगाजल उठाकर, झूठ बोलकर वादाखिलाफी  कर रही सरकार को बेदखल करना है-विजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 28 सितंबर।
दुर्ग सासंद विजय बघेल ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 8 से 12 अक्टूबर तक ग्राम बेलौदी से प्रारंभ होकर कुरूदडीह तक चलने वाली पद यात्रा के अग्रिम तैयारी के संबंध में झीठ एवं अमलेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पद यात्रा के मार्ग एवं राज्य सरकार के खिलाफ उठाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। 

बैठक में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने दिया। कार्यकर्ताओं को दिलीप साहू, दुर्ग जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, बसंत चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकर, युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगोर, उत्तर मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है कांग्रेस की सरकार वादा खिलाफी सरकार है।

जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के आवाज को दबाने फर्जी एफआइआर दर्ज करा रही है, केन्द्र  सरकार के योजनाओं का नाम बदलकर राज्य सरकार लाभ उठा रही है।
पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि अकबर एवं ढेबर के सरंक्षक को सबक सिखाना है। श्री वर्मा ने  पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर पद यात्रा को  सफल बनाने भरपूर सहयोग देने की बात कही। जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है।

मुख्य वक्ता एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये पद यात्रा का संकल्प लिया है। गंगाजल उठा झूठ बोलकर छतीसगढ़ के जनता को वादाखिलाफी कर रही सरकार को बेदखल करना है। कोरोना काल मे शराब बेचकर कोरोना को फैलाने वाले बेशर्म सरकार है। उस समय दुर्ग जिला कोरोना के मामले में पांचवा नम्बर में था,भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दमनकारी नीति अपनाकर  जुर्म करने वाले को सबक सिखाना है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल,  हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मोनू साहू , ललित चंद्राकर, जितेंद्र वर्मा, राजा पाठक, प्रकाश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी, दिलीप साहू, गायत्री साहू, चेतन देवांगन, फेरहा राम धीवर, शुभम शर्मा, घनश्याम कौशिक, संदीप मिश्रा, योगेश निक्की भाले, अशोक निषाद, राकेश कौशिक, अजय ठाकुर, राधेलाल साहू, बलदेव साहू,कल्याण, घनश्याम चौहान, राजकुमार ठाकुर, टीका राम साहू, ओमप्रकाश साहू फनेश साहू, ईश्वर पटेल, संतोष साहू, कोमल वर्मा, शिवकुमार, रमाकांत यादव, शिवकुमार साहू, नोकू शिंगोर, कामता शिंगौर, छोटूयादव, गणपत बघेल, मनीष कुमार, शिया राम साहू, पलक राम साहू,चूराराम साहू, कीर्तन साहू, मानशिंग साहू, घंशु पटेल, बहुकृपा सिन्हा, डिकेश्वर सोनकर,हरिराम साहू, सुभम सोनकर, संजय यदु, सूर्य कांत शिंगौर, कुमार साहू, कोनू राम, पुनीत राम, बिशेलाल, जुड़ावन पटेल, जीवनलाल साहू, विरेंद्र शिंगौर, जनक राम, गिरवर पाल, नर्शिंग ठाकुर, दानेश शर्मा, मनोज कुमार, चुनामणि साहू, जितेंद्र शेन, कमल नाथ, सागर सोनी, हिमांशु वर्मा, ईश्वर धीवर, लुकेश यादव, मेहतरू राम यादव, भिखारी शार्वे, रामकुमार, वेदप्रकाश, दाऊ लाल साहू, केशव साहू, सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।
 


अन्य पोस्ट