दुर्ग

मोटरसाइकिल व रकम की लूट
23-Sep-2021 5:40 PM
मोटरसाइकिल व रकम की लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 सितंबर।
जेवरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने के बाद दो अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी को कटर ब्लेड दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने प्रार्थी की डेढ़ लाख कीमत की मोटरसाइकिल एवं उसके जेब में रखे 2000 लूटे और वहां से भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। 

शंकर नगर छावनी निवासी आकाश चौधरी अशोका लीलैंड कंपनी में नौकरी करता है। 21 सितंबर की रात लगभग 10.30 बजे वह ड्यूटी से लौटते समय अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बीटी 6817 पर सवार होकर जेवरा स्थित शासकीय शराब दुकान पहुंचा। वहां पर आरोपियों ने पहले आकाश से कहा कि एक पैग दारू पी लाएगा क्या। जब आकाश ने उन्हें दारू पिलाया। इसके बाद आरोपियों ने कटर ब्लेड दिखा कर उसका मोबाइल जबरन मांगने लगे। जब आकाश ने मोबाइल देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी जेब से 2000 रुपए निकाल लिए। इस दौरान जान बचाकर आकाश खेतों की तरफ भाग निकला। दोनों आरोपी प्रार्थी की मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गए।

 


अन्य पोस्ट