दुर्ग
देहदान की घोषणा
21-Sep-2021 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 सितंबर। बनिया पारा निवासी भावना राजपूत ने आज अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, मंगल अग्रवाल, सुरेश जैन, हरमन दुलाई, चेतन जैन को सौंपी। राजपूत परिवार के करीबी गयानगर निवासी पियूष शुक्ला ने अपने नेत्रदान की घोषणा की। जिला चिकित्सालय के नेत्रदान नोडल अधिकारी अजय नायक मुख्य प्रेरणा स्रोत रहे भावना की मां मंजू राजपूत वसीयत की साक्षी बनीं और कहा उन्हें अपनी बेटी के निर्णय पर गर्व हो रहा है। भावना ने कहा उनकी इच्छा है कि उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी देह मेडिकल के छात्रों के रिसर्च के काम आए। पियूष ने कहा उनकी मृत्यु के पश्चात यदि किसी नेत्रहीन को रौशनी मिले तो उनका जीवन सार्थक होगा। नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने उपस्थित लोगों को नेत्रदान व देहदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


