दुर्ग
शिवनाथ में छोड़ा गया 10 हजार क्यूसेक पानी
21-Sep-2021 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 सितंबर। मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में फिर 10,000 क्यूसेक पानी आज सुबह छोड़ा गया है। जिसकी वजह से शिवनाथ नदी का जलस्तर बढऩे लगा है। शाम तक महमरा एनीकट के 3 फीट ऊपर से पानी का बहाव हो रहा था। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के आसपास मोंगरा जलाशय से शिवनाथ में पानी छोडऩा शुरू किया गया। आज सुबह शिवनाथ नदी में दुर्ग स्थित महमरा एनीकट के ढाई फीट ऊपर तक पानी का बहाव था, जो शाम होते होते 3 फीट तक पहुंच गया था। मोंगरा से छोड़े गए पानी का वास्तविक असर देर रात या मंगलवार सुबह तक जिले में पडऩे की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


