दुर्ग
शहर में गड्ढे भरना शुरू, जायजा लेने पहुंचे महापौर
19-Sep-2021 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 सितंबर। आम जनता को शहर में गड्ढों के कारण परेशानी हो रही थी, इस विषय को लगातार संज्ञान में ला रहे है कि शहर में बहुत गड्ढे हंै। विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल सडक़ों पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू होने पर जायजा लेने पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, पार्षद प्रकाश जोशी, कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया के साथ खड़े होकर कई स्थानों पर गड्ढे भरवाए। महापौर ने गड्ढे पाटने को लेकर अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गड्ढों से आए दिन दुर्घटना हो रही है।
लगातार शिकायत मिलने के बाद गड्ढे पाटने का काम शुरू किया गया है। आज मालवीय नगर चौक से दीपक नगर स्टेशन रोड समेत अन्य जगहों पर ट्रैक्टर ट्राली में गड्ढे भरने का सामग्री रखकर गड्ढे भरे जा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


