दुर्ग

चाकू लहरा कर डराने वाला गिरफ्तार
19-Sep-2021 5:04 PM
चाकू लहरा कर डराने वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 19 सितंबर। फरीद नगर के पास हड्डी गोदाम सुपेला में चाकू लगा कर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक सुपेला थाना की पेट्रोलिंग पार्टी को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार किया और उसके पास से धारदार हथियार चाकू जप्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जावेद अहमद पुराना शातिर चोर है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 


अन्य पोस्ट