दुर्ग
चाकू से वार कर लूटे नगदी
19-Sep-2021 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 सितंबर। महाराजा चौक स्थित मोबाइल व फैंसी शॉप के संचालक पर चाकू से वार कर गल्ले में रखे 10000 रुपए लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी दिनेश लहरे ने बताया कि प्रार्थी रोहित गुप्ता की महाराजा चौक पर मोबाइल एवं फैंसी सामान की शॉप है। शनिवार की शाम लगभग 7।30 बजे तीन युवक उसकी दुकान पर आए और मोबाइल देखने के बहाने उससे बात करने लगे। इसके बाद अचानक उसमें से एक आरोपी युवक गल्ले में हाथ डालकर रकम निकालने लगा। इस पर जब रोहित ने विरोध किया तो आरोपी अजय दुबे ने चाकू निकालकर रोहित गुप्ता पर वार कर दिया। इससे रोहित गुप्ता के हाथ पैर में चोट आई। रोहित गुप्ता द्वारा चिल्लाने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गल्ले में रखे 10000 रुपए लूट कर ले गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


