दुर्ग

दुर्ग सांसद ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
18-Sep-2021 6:39 PM
दुर्ग सांसद ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल पाटन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट पाटन में कॅरोना काल मे बढ़चढ़ कर कॅरोना मरीजो के सेवा करने वाले कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, केंद्र के अन्य कर्मचारियों का शाल, साड़ी एव श्री फल से सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी का सम्मान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  सदैव गरीब,वंचित, दलित , आदिवासियों, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। 

यह सुखद संयोग है कि नरेंद्र मोदी  का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर के बाद से 2014 को देश के प्रधानमंत्री पद पर सेवा करते हुए 7 अक्टूबर को 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है। अत: 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक  सेवा और समर्पण अभियान के रूप में अपने अपने बूथ स्तर पर  स्वच्छता अभियान, हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण, वैक्सीन लगाने लोगों को प्रेरित करना, कोरोना से सुरक्षित रहने की सावधानियों को बताना, गरीब कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त चांवल पीडीएस दुकान से दिलाना इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास योजना, नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि सभी कोरोना वारियर्स ने अपने अपने कार्यो का निर्वहन करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों की सेवा की है इसके लिए आप सब को जितनी भी धन्यवाद दिया जाय कम है। 

इस अवसर पर डॉ. बी कठौतिया, डॉ.बी आर देशलहरा, डॉ.अनुराग सोनकर, डॉ अर्पणा वर्मा, डॉ.हेमिन साहू, डॉ.भूमिका ठाकुर, डॉ.जागृति, डॉ.देवेश सिंग सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव विधायक दल,  हर्षा चंद्राकर, मोनू साहू  सदस्य द्वय जिला पंचायत दुर्ग, लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन, खेमलाल साहू मंडल अध्यक्ष मध्य पाटन, खिलावन वर्मा, योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चंद्राकर अध्यक्ष जिला सहकारी संघ दुर्ग, अरुण सिंग, मनमोहन सिंग, खेमलाल देशलहरा, केवल देवांगन, गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल, कुणाल शर्मा, मोहन साहू भाजयुमो अध्यक्ष उत्तर पाटन मंडल, धर्मेन्द्र कौशिक, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर पाटन मंडल, कमलेश चंद्राकर किसान मोर्चा अध्यक्ष, मोहन साहू सरपंच पहंदा, भुवन लाल सार्वे, टीका राम साहू, उपाध्य क्ष,राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, निषाद, रमेश कौशिक, राजेश बघेल, रवि सींगौर, भागवत पटेल, यमन मढ़ रिया, शिवा साहू ओमप्रकाश साहू, अरविंद पाल , राहुल साहू, कुंदन देवांगन, देव पाटकर, नरेंद्र यदु, हितेश साहू,कोमल साहू, राजकुमार ठाकुर, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट