दुर्ग

रूआबांधा में मिला डेंगू का मरीज
18-Sep-2021 5:29 PM
रूआबांधा में मिला  डेंगू का मरीज

दुर्ग, 18 सितम्बर। एचएससीएल कालोनी रूआबांधा में डेंगू का एक नया मरीज मिला है। जिसे जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया है। जिला मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूआबांधा के एक बालक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। दो दिन तक सेक्टर 9 भिलाई में इलाज किया गया। उसके बाद एम्स रायपुर रिफर किया गया। इसे मिलाकर जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 46 हो गई है।
 


अन्य पोस्ट