दुर्ग

भारती कॉलेज में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती
18-Sep-2021 5:16 PM
भारती कॉलेज में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 सितम्बर।
भारती कॉलेज, दुर्ग मेंं भगवान विश्वकर्मा जयंती  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा दिव्य इंजीनियर और संपूर्ण ब्रम्हांड में मुख्य वास्तुकार के रूप में जाने जाते है । उन्हे सभी उपकरणो एवं आर्किटेक्ट के इष्ट देवता के रूप में पूजा जाता है।

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कॉलेज प्रांगण में विश्वकर्मा एवं उपकरणों की पूजा एवं हवन किया गया। कॉलेज के सभी विभागो के यंत्रों एवं टूल्स को सजाकर विधिवत पूजा अर्चना कर उन्नत भविष्य की कामना की गई। हवन पूजन के पश्चात सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों को महाप्रसाद वितरित किया गया।  
 पूजन में कॉलेज के संचालक, संयुक्त संचालक, प्रिंसीपल, विभागाध्यक्ष, रजिस्ट्रार, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल हुए। 
 


अन्य पोस्ट