दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 सितंबर। नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लगातार दूसरे सप्ताह 200 लोगों का वैक्सीनेशन चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में किया गया।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से किरण भंडारी, रितेश जैन, राज आढ़तिया, मंगल अग्रवाल, सूरज साहू, विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल, डिकेन्द्र काबडे व रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू और भूपेंद्र साहू व डायमंड सिंह और गजेंद्र साहू व श्री मानव सेवा फाउंडेशन से कीर्ति कुमार परमानंद सुबह से ही चंदूलाल हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन हेतु व्यवस्था बनाए हुए थे व तीन दिन से लगातार लोगों को जागरूक कर रहे थे व वैक्सीनेशन हेतु हर संभव मदद कर रहे थे।
किरण भंडारी ने कहा कि हमारी संस्था लगातार लोगों से को विन एप्प डाउनलोड करवा रही थी एवं उसकी पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझा रही थी ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन का लाभ ले सकें।
रितेश जैन ने कहा, हमारे सदस्यों की मेहनत का नतीजा है कि आज 200 से अधिक लोग वैक्सीनेशन हेतु पहुंचे व बिना किसी परेशानी के वैक्सीन लगवाया, राज आढ़तिया ने जानकारी दी नवदृष्टि फाउंडेशन व रिलायंस फाउंडेशन मिल कर यह अभियान चला रहे हैं, जिसमें मानव सेवा फाउंडेशन ने सहयोग किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा एवं जिसे भी कोवैक्सीन संबंधी जानकारी कि जरुरत हो हमारी संस्था के अदस्यों से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
वैक्सीनेशन के इस अभियान में रितेश जैन, सूरज साहू, विकास जायसवाल, किरण भंडारी, मंगल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राज आढ़तिया, डिकेन्द्र काबडे, रिलायंस फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और भूपेंद्र साहू व प्रोग्राम सपोर्ट डायमंड सिंह और गजेंद्र साहू व मानव सेवा फाउंडेशन से कृति कुमार परमानंद,नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने सहयोग किया।