दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 सितंबर। विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने कल दीपक नगर स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी उ.मा.शाला में निर्माण और संधारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विधालय में संधारण कार्य 26 लाख का निरीक्षण करते हुए उन्होंने 30 सितम्बर तक पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके कार्यपालन अभियंता एमपी गौस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता आरके पालिया, उपअभियंता भारती ठाकुर, करण यादव के अलावा प्राचार्य नीता भट्ट सहित स्कूल के अध्यापक गण मौजूद थे।
महापौर ने कहा कि आदर्श स्कूल ने शिक्षा के साथ ही खेल खुद और कला के क्षेत्र में भी कई होनहार छात्राएं शहर को दिया है,उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, स्मार्ट स्कूलों की तर्ज पर सर्वसुविधायुक्त भवन के कार्यो में तेजी लाए।


