दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 16 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिडिल क्लास के बच्चों के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों के सहयोग से मंगलवार को थालियां वितरित की गई।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने से जंजगिरी में स्थानीय जनप्रतिनिधियो समेत यहां के नागरिकों में काफी हर्ष है। संसाधनों तथा पढा़ई की गुणवत्ता को बढ़ाने में यहां की पालिका प्रशासन ,शिक्षा विभाग तो रुचि ले ही रही हैं। साथ ही साथ यहां के स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं है। सुविधाओं मे बढ़ोतरी के उद्देश्य से ही ‘मिड डे मिल’ के लिए एल्डरमैन अशोक साहू, शा.वि.समिति उपाध्यक्ष तीरथ देवांगन, दिनेश यादव, राम निर्मलकर द्वारा बच्चों के लिए थालियां प्रदान की गई ।
इस अवसर पर शिक्षिका अंजना सिंग, श्रुति पांडे, कीर्ति बापेट, विद्या यादव उपस्थित रहे ।वरिष्ठ शिक्षिका अंजना राय ने आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।


