दुर्ग
स्टील सिटी क्वीन 2021 का आयोजन सूर्या मॉल में
12-Sep-2021 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 सितंबर। कोरोना के चलते एक लंबे इंतजार के बाद आज महिलाओं का स्टील सिटी क्वीन 2021 का आयोजन सूर्या माल में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में रैंप वॉक, डांसिंग कंपैशन, सिंगिंग कंपटीशन में प्रतिभा रखने वाली महिलाएं अपना जौहर दिखाएंगी। इस प्रतियोगिता में आकर्षक उपहार और फ्री एंटी के कारण दुर्ग-भिलाई ट्विनसिटी से बड़ी संख्या में महिलाओं भाग ले रही हैं, जो तरह-तरह की थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम सूर्या माल में रविवार दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे एवं डॉ.मानसी गुलाटी उपस्थित रहेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


