दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 सितंबर। 11 सितम्बर ऐमरा की 7वें वर्षगांठ के अवसर पर ऐमरा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भावेश भाई सोलंकी एवं अनुराग हरिहरनो की स्मृति में दुर्ग जिला चिकित्सालय में 65 लोगों ने रक्तदान किया।
सिविल सर्जन डॉ.पी बालकिशोर ने ब्लड बैंक पहुंच सभी रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया।
ट्विनसिटी अध्यक्ष मोहम्मद मलिक हिरानी, हमरबाजार - सचिव नरेश जैन,दुर्ग मोबाइल असोसिएशन-ललित खापर्डे, नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई, ऐमरा के फाउंडर प्रेसिडेंट कैलाश लखयानी, अरविंदर खुराना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विभूति प्रसाद एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नवनीत पाठक ने रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया। हमरबाजार के उपाध्यक्ष परवेज भाई ने सभी रक्तदानियों को फल वितरण किया।
कांकेर मोबाइल असोसिएशन से मोहम्मद सलीम ने कांकेर में रक्तदान करवा कर इस नेशनल कैम्पेन में सहयोग किया।
नव दृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया ने जानकारी दी भावेश भाई सोलंकी एवं अनुराग हरिहरनों की मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई थी। अत: आज 65 लोगों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ऐमरा के फाउंडर प्रेसिडेंट कैलाश लखयानी ने कहा भावेश भाई सोलंकी एवं अनुराग हरिहरनो की स्मृति सदा बानी रहेगी व हर वर्ष उनकी स्मृति में रक्तदान करवाने का हमारा प्रयास होगा।
मोहम्मद मलिक हिरानी ने सभी रक्तदानियों को धन्यवाद दिया व उपस्थित सभी संस्था व सगठन के सदस्यों को सहयोग हेतु साधुवाद दिया।
नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, विकास जायसवाल, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने भावेश भाई सोलंकी एवं अनुराग हरिहरनो को श्रद्धांजलि दी व सभी रक्तदानियों को साधुवाद दिया।


